भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। चीनी और सरसों तेल के बाद अब दाल की कीमतों में भी तेजी आई है। बीते माह के मुकाबले कई दालों की कीमत में करीब 5 से 15 रुपये किलो तक बढ़े हैं। इससे रोजमर्रा की जरूरतों की खाद्य सामग्री खरीदने में लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। खुदरा बाजार में अरहर दाल जो पिछले माह 110 रुपये किलो थी, अब करीब 130 रुपये किलो बिक रही है। चना दाल 80 रुपये से बढ़कर 90 से 95 रुपये किलो हो गई है। वहीं मूंग दाल 110 से बढ़कर 115 रुपये और मसूर दाल 75 रुपये से बढ़कर 80 से 85 रुपये किलो हो गई है।

दालों की कीमतों में वृद्धि थोक विक्रेता अभिषेक जैन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में चना और चना दाल की कीमत में 400 रुपये प्रत...