आजमगढ़, जून 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष उत्पाद आधारित खाद्य पदार्थों के संबंध में अभियान चलाकर बुधवार को खाद्य पदार्थ, मसाले, प्रोसेस्ड फ्रूट और वेजिटेबल उत्पाद की जांच के लिए 23 नमूने लिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष उत्पाद आधारित खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान मसाला पाउडर, साबूत मसाले, सॉस, अचार, मुरब्बा, केचअप की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गठित विशेष प्रवर्तन दल ने सगड़ी तहसील स्थित विनिर्माण इकाई से चिकन फ्राई मसाला, दौलताबाद जहानागंज स्थित विनिर्माण इकाई से मीट मसाला, शेखूपुर स्थित विनिर्माण इकाई से आंवला मुरब्बा, नगर पालिका परिषद स्थित विनिर्माण इकाई से आंवला लड्डू, 01 आम का अचार, बहरतील जहानागंज स्थित विनिर्माण इकाई से आम के अचार का नमूना लिया। यह भी पढ़ें- खाद्य उत्पादों के...