खाद्य तेल की नई खेप पहुंचने से पहले पांच रुपये लीटर गिर गई कीमतें
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) ने खाद्य तेलों में इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की घोषणा 23 सितम्बर की मध्यरात्रि से की है। अभी घटे हुए इम्पोर्ट ड्यूटी का खाद्य तेल मार्केट में पहुंचा भी नहीं और कीमतों में गिरावट दिखने लगी है। थोक कीमतों में प्रति लीटर 3 से 5 रुपये तक की कमी दिख रही है। जानकार बता रहे हैं कि एक पखवाड़े के अंदर पॉम आयल, सोयाऑयल और अन्य खाद्य तेलों की कीमतों में 15 से 20 रुपये प्रति लीटर की कमी आ सकती है। यह भी पढ़ें- खाद्य तेलों के खुदरा दाम घटेंगे: आईवीपीएइम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती गुरुवार से प्रभावी इम्पोर्ट ड्यूटी में 10 फीसदी तक की कटौती की गई है। क्रूड सनफ्लॉवर ऑयल पर इम्पोर्ट ड्यूटी 10% से घटाकर शून्य कर दी गई है। वहीं, रिफाइंड सनफ्लॉवर ऑयल पर ड्यूटी 32.5% से घटाकर 22.5% की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.