बुलंदशहर, फरवरी 24 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने नगर के गुरुषगंज, डिप्टीगंज क्षेत्र में दो खाद्य तेल निर्माता कंपनियों पर कार्रवाई की है। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर विभाग ने 4700 लीटर खाद्य तेल सील कर दिया और 10 नमूने जांच के लिए एकत्र किए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लखनऊ की टीम ने नगर के दो खाद्य तेल निर्माता कंपनियों पर छापेमारी की। टीम ने नगर के सचिन कुमार एंड कंपनी से सरसों और सोयाबीन तेल के चार नमूने लिए गए। यहां गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर 2000 लीटर सरसों का तेल और 2000 लीटर सोयाबीन का तेल सील किया गया। इसी तरह रजत ट्रेडिंग कंपनी से खुले सरसों के तेल, रिफाइंड पामोलिव ऑयल और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के छह नमूने लिए गए। इस कंपनी से भी गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर 100 लीटर खुला सरसों का तेल, 550 लीटर रिफाइंड पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.