प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। खाड़ी युद्ध शुरू होने के बाद एलपीजी किल्लत के साथ अब घरों में रसोई में उपयोग होने वाले खाद्य सामग्री व अन्य सामान भी महंगे होने लगे हैं। रिफाइंड ऑयल, सरसो तेल के साथ टॉयलेट क्लीनर के भाव में उछाल आया है। इनके अलावा बिस्तरों में इस्तेमाल होने वाले फोम के साथ थर्मोकोल भी महंगा हो गया है। सूडान से आयात होने वाला तरबूज का बीज का दाम 200 रुपये बढ़कर 650 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया है। दो दिन पहले तक थोक बाजार में रिफाइंड ऑयल 140 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध था। अब फुटकर दुकानदारों को 145 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। खाड़ी युद्ध का सीधा प्रभाव नहीं है, लेकिन सरसो तेल भी पांच रुपये प्रति लीटर बढ़कर 175 रुपये तक पहुंच गया। किराना कारोबारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि थोक बाजार में महंगा होने के बाद फुटकर दुकानदारों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.