उरई, मार्च 23 -- उरई। नवरात्र पर मिलावटखोरी रोकने को खाद्य सुरक्षा की टीम ने खाद्य विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। खाने पीने की वस्तुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। चैत्र नवरात्र पर शासन के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल व बेसन के नमूने लिए।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार सहायक आयुक्त खाद्य डॉ जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को माधोगढ़ मुख्य बाजार स्थित सागर विश्नोई पुत्र हरिश्चंद्र विश्नोई के प्रतिष्ठान से सरसों का तेल का नमूना, मोहित गुप्ता पुत्र लखन लाल गुप्ता के प्रतिष्ठान से बेसन का नमूना लिया। साथ ही सोनी ट्रेडर्स राजमार्ग उरई के प्रतिष्ठान से सरसों के त...