फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद। खाद्य विभाग की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को चौक की खोवा मंडी में छापा मारा। इस दौरान टीम ने 45 किलो खोवा मिलावट होने के शक में नष्ट करा दिया। छापे की भनक लगते ही ग्रामीण क्षेत्रों से आढ़त पर खोवा बेचने आए लोग खिसक गये। इसी वजह से टीम को यहां पर अधिक मात्रा में खोवा नहीं मिला। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह, बृजमोहन गुप्ता की प्रवर्तन टीम चौक की खोवा मंडी में पहुंची। जिस समय टीम पहुंची उस समय यहां पर आढ़तों पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। इससे लग रहा था कि व्यापारियों को छापे की भनक लग गयी हो। टीम ने यहां पर विनोद कुमार गुप्ता की आढ़त से खोवा का एक नमूना लिया। यहीं पर खोवा विक्रेता प्रमोद कुमार से भी खोवा का एक नमूना लिया गया। कुछ दुकानदार मौके पर अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.