बलिया, मार्च 16 -- बेल्थरारोड। नगर के एक मैरिज हॉल में खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों और दुकानदारों के लिए फास्टैक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को हुआ। इसका उद्देश्य सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थों को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। यह कार्यक्रम फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मानकों के तहत ग्लोबल इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें नगर व आसपास के क्षेत्र के व्यापारियों ने भाग लिया। मुख्य सुरक्षा अधिकारी हरिंदर सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सभी खाद्य व्यापारियों को स्वच्छता व गुणवत्ता के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने हानिकारक केमिकल और कृत्रिम रंगों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग पर हरे रंग का गोल नि...