धनबाद, मई 5 -- धनबाद। गैस की किल्लत होने पर केरोसिन वितरण की योजना बनी थी, जिससे कार्डधारकों को राहत मिल सके लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से यह व्यवस्था अबतक शुरू नहीं की जा सकी है। इसका कारण विभाग को केरोसिन बेचने के लिए थोक विक्रेता नहीं मिल रहे हैं। इधर, विक्रय की व्यवस्था नहीं होने से उज्जवला लाभुकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि केरोसिन के थोक विक्रेता भी रुचि नहीं ले रहे हैं। तीन-चार साल पूर्व बलियापुर, टुंडी, निरसा व धनबाद में डिपो था। चारों की स्थिति अब जर्जर है। लोगों के पास ड्रम भी नहीं है। केरोसिन लाने व पीडीएस दुकानदारों तक पहुंचाने की गाड़ी तक नहीं है। लोगों को नए सिरे से काम शुरू करना होगा। थोक विक्रेता भी सोच रहे हैं कि काम निरंतर चलेगा या नहीं। इसलिए रुचि नहीं ले रहे हैं। बहुत मुश्किल से ...