पटना, दिसम्बर 15 -- बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड में नव पदस्थापित प्रबंध निदेशक (एमडी) सुनील कुमार ने सोमवार को पदभार संभाला। निवर्तमान प्रबंध निदेशक पंकज कुमार से उन्होंने प्रभार ग्रहण किया गया। इस दौरान पंकज कुमार के सम्मान में विदाई समारोह भी हुआ। प्रभार ग्रहण करने के बाद सुनील कुमार ने निगम के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे। मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (जन वितरण) शैलेंद्र कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) जियाउर रहमान, महाप्रबंधक राज मोहन झा, शैलेंद्र कुमार, राकेश रमण, रमेंद्र कुमार, ऋषिकेश भूषण न्यायामूर्ति, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.