आदित्यपुर, अगस्त 31 -- गम्हरिया। आहार पोर्टल के अनुसार अगस्त 2026 में एनएफएसए के तहत आदित्यपुर नगर निगम एवं गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के कई जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का खाद्यान्न वितरण अब तक 60 प्रतिशत से कम है। इसे लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय ने संबंधित दुकानदारों को वितरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बताया गया कि अगस्त माह के राशन वितरण के लिए केवल एक दिन शेष है। डीएसओ कार्यालय ने दुकानदारों से शेष लाभुकों को सूचना देकर निर्धारित अवधि के भीतर अधिक से अधिक लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाने को कहा है। वितरण की प्रगति पर आहार पोर्टल के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...