जामताड़ा, जुलाई 20 -- झारखंड राज्य में खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न वितरण में आ रही समस्याओं को लेकर फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश कमेटी ने गहरा असंतोष जताया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया और प्रदेश महामंत्री ज्ञानदेव झा की अध्यक्षता में सभी जिलों के जिला अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ आयोजित वर्चुअल मिटिंग में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। जिसमें कहा गया कि गेहूं, चावल, धोती-साड़ी, नमक और चना दाल के वितरण में लगातार तकनीकी बाधाएं आ रही हैं। ई-केवाईसी, सर्वर और नेटवर्क संबंधी समस्याओं के कारण डीलरों के साथ-साथ लाभुकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से विभागीय स्तर पर हस्तक्षेप कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मां...