कुशीनगर, फरवरी 27 -- कुशीनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के भठही बुजुर्ग स्थित अन्नपूर्णा भवन से लगभग 12 दिन पूर्व चोरी हुए सरकारी खाद्यान्न के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं होने से कोटेदार ने न्याय की गुहार लगाई है। भठही बुजुर्ग ग्राम सभा में स्थित अन्नपूर्णा भवन में गरीबों में वितरण के लिए सरकारी खाद्यान्न रखा जाता है। बीते 15 फरवरी को अज्ञात चोरों ने भवन का ताला तोड़कर 10 कुंतल चावल और गेहूं चुरा लिया। पीड़ित कोटेदार ने घटना की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई तो दूर पुलिस पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्द भी करना उचित नहीं समझी। पीड़ित कोटेदार का कहना है कि इतने दिनों तक थाने का चक्कर काटता रहा लेकिन आश्वासन ही मिलता रहा। कोटेदार का कहना है कि अब उच्चाधिकारियों से मिलकर पूरे...