कुशीनगर, अप्रैल 25 -- कुशीनगर। जिले के अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मई के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निशुल्क वितरण शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। 8 मई के बीच किया जाएगा। डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि वितरण से पहले सभी उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन डीएम द्वारा नामित नोडल अधिकारियों के माध्यम से संबंधित एसडीएम कराएंगे। साथ ही, नोडल व पर्यवेक्षणीय अधिकारी अपनी निगरानी में पारदर्शी तरीके से वितरण सुनिश्चित करेंगे।अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किग्रा गेहूं व 25 किग्रा फोर्टिफाइड चावल, कुल 35 किग्रा खाद्यान्न दिया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्ड से जुड़े प्रत्येक यूनिट पर एक किग्रा गेहूं व चार किग्रा फोर्टिफाइड चावल यानी कुल पांच किग्रा खाद्यान्न निशुल्क वितरित होगा। यह भी पढ़ें- गेहूं-चावल वितरण स...