मधेपुरा, जून 6 -- मधेपुरा। कलेक्ट्रेट स्थित न्यू एनआईसी कक्ष में सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम अभिषेक रंजन ने की। बैठक में डीएम ने सीएमआर आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित आपूर्ति वाले राइस मिलरों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराने को कहा। डीएम ने कहा कि खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण एवं समन्वय स्थापित कर सीएमआर आपूर्ति कार...