लखनऊ, जुलाई 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खाद्य,रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय ने निर्देश दिए हैं कि गेहूं-धान खरीद के दौरान भण्डारण की समस्या के निराकरण की पहले से ही तैयारी कर ली जाए। मंगलवार को बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में खाद्यान्न के क्रय-विक्रय/परिवहन हैण्डलिंग/भण्डारण प्रणाली के सुचारू संचालन को लेकर नोडल एजेन्सियों के साथ हुई बैठक के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए।

भण्डारण की समस्याएं उन्होंने कहा कि इस तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली जाए तथा भारतीय खाद्य निगम एवं एसडब्ल्यूसी (राज्य भंडारागार निगम) से अतिरिक्त भण्डारण के लिए कार्य योजना बना कर किराये पर गोदाम लिए जाने के लिए एक कलेन्डर भी तैयार कर ली जाए ताकि भण्डारण की समस्या आने पर गोदाम उपलब्ध रह सके। पूर्व के वर्षों में भण्डारण...