मिर्जापुर, जून 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता। चुनार तहसील परिसर में शनिवार को जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और महिलाओं को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना की जानकारी दी गई।जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश सिंह ने कहा कि विभाग विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं और कारीगरों को स्वरोजगार से जोड़ रहा है। जिला अग्रणी प्रबंधक आनंद झा ने बैंक ऋण के माध्यम से उद्यम स्थापना की जानकारी दी। वरिष्ठ सहायक पवन कुमार ने प्रशिक्षण एवं रोजगार योजनाओं के लिए आवेदन करने को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर और दर्जी प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन शिविर में सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन समेत विभिन्न ट्रेडो...