धनबाद, अक्टूबर 1 -- गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए खादी ग्रामोद्योग संघ धनबाद की ओर से बुधवार को सेवा संकल्प खादी महोत्सव 2026 के तहत खादी यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में खादी कार्यकर्ता, समाजसेवी, कतिन और महिला कतिन शामिल हुईं। यात्रा कोर्ट मोड़ से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए कंबाइंड बिल्डिंग और सिटी सेंटर पहुंची। इस दौरान लोगों को खादी अपनाने और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए जागरूक किया। महिला कतिनों की विशेष सहभागिता रही। उन्होंने खादी को ग्रामीण परिवारों की आजीविका और रोजगार से जोड़ने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Araria News: कल निकलेगी रानीगंज स्वच्छता मैराथन, 500 से अधिक लोग होंगे शामिल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी ने खादी को आर्थिक स्वावलंब...