लखनऊ, नवम्बर 28 -- गोमती नगर के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे खादी महोत्सव में शुक्रवार को सुरों की महफिल सजी। खादी की खूबसूरती और संगीत की मधुरता का अद्भुत संगम मंच पर देखने को मिला, जिसने श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। 160 से अधिक स्टॉल वाले इस महोत्सव में खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उद्यमियों ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया है, जिसमें खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने खादी वस्त्रों के साथ अन्य उत्पादों की खूब खरीदारी की। महोत्सव में खादी महफिल-सुरों का संगम कार्यक्रम की प्रस्तुतियां शाम को हुईं। मुख्य कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से इस शाम को यादगार बना दिया। आयुष प्रताप सिंह ने (कंठ संगीत) की सुरीली आवाज ने माहौल में जादू भर दिया। प्रखर पांडेय (कजोन) की ताल ने कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.