मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी पर श्रीराम सेवा समिति द्वारा खादी भंडार चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान चौक-चौराहों पर आधा दर्जन से अधिक शिवभक्त शिव के स्वरूप में गले में सांप डालकर तांडव नृत्य कर रहे थे। यात्रा 11 बजे खादी भंडार चौक से निकली, जो सरस्वती चौक, गौशाला चौक, रामबाग चौक, अमर सिनेमा चौक, कल्याणी चौक होते हुए बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंची। यहां थोड़ी देर रुकने के बाद पुरानी बाजार, चतुर्भुज स्थान चौक होते हुए रामबाग माई स्थान पहुंचकर संपन्न हुई। यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह कर रहे थे।शोभायात्रा में नगर विधायक रंजन कुमार, सकरा विधायक आदित्य कुमार, कृष्ण मुरारी भरतीया, राकेशनाथ तिवारी, गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.