प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड उप्र की ओर से माघ मेले के त्रिवेणी मार्ग पर स्थित शिविर में चल रही मंडलीय प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हो गया। समापन पर खादी फैशन शो का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने दीप जलाकर शो का शुभारंभ किया। दिल्ली से आए फैशन डिजाइनर अनुज कपूर व अनन्या गुप्ता के डिजाइन किए विभिन्न खादी के परिधानों को अलग-अलग ग्रुप में प्रदर्शित किए गए। जिसे पहनकर मॉडलों ने रैंप पर जलवा बिखेरा। मॉडलों में मंतशा जावेद, मेहवर्ष आनंद, दीपशिखा यादव, अवनी सिंह, अवनी सिंह राजपूत, शिखा आर्य, वैष्णवी चौधरी व हर्षिता मिश्रा ने रैंप पर वॉक किया। फैशन शो के निर्देशक अरविंद यादव और कोरियाग्राफी आकांक्षा वर्मा ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.