गोंडा, दिसम्बर 29 -- गोण्डा। टॉमसन मैदान में मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। मेले का शुभारंभ मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान करेंगे। जिला ग्रामोद्योग एवं मंडलीय अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिसर में खादी ग्रामोद्योग से जुड़े विविध उत्पादों की दुकानें लगाई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...