शाहजहांपुर, मई 13 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निःशुल्क टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत दोना-पत्तल निर्माण करने वाले कारीगरों को 8 मोटराइज्ड मशीनें और दर्जी समाज के कारीगरों को 8 पापकार्न मेकिंग मशीनें दी जाएंगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष आयु के ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार पुरुष और महिलाओं को मिलेगा। आवेदन के लिए आधार, निवास, जाति, शैक्षिक प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज जरूरी हैं। आवेदन www.upkvib.gov.in पर 25 मई 2026 तक किया जा सकता है। चयन समिति द्वारा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन योजना के लिए आवेदन शुरू यह भी पढ़ें- पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन चाहिए तो करें आवेदन ...