मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरनगर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को सर्कुलर रोड स्थित क्षेत्रीय गांधी आश्रम परिसर में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में खादी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके उपयोग को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुधीर खटीक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान लोगों को खादी की विशेषताओं और खादी के उपयोग के प्रति जागरूक किया। परिसर में 'चरखा लाइव डेमो' के माध्यम से पारंपरिक कताई का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पालिका में गांधी...