प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में त्रिवेणी मार्ग स्थित खादी ग्रामोद्योग के प्रदर्शनी पंडाल में गुरुवार को खादी फैशन शो का आयोजन किया गया है। फैशन शो का मुख्य उदेश्य खादी की पारम्परिक कला एवं शिल्प का प्रदर्शन करना और खादी उत्पादों की लोकप्रियता को बढ़ाना था। फैशन शो के दौरान विभिन्न मॉडलों ने खादी के परिधानों में रैंप वॉक कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इसमें खादी की आधुनिक परिधानों को अलग-अलग समूह में प्रस्तुत किया गया है। खादी फैशन में 20 मॉडलों ने प्रतिभाग किया है। वहीं, खादी फैशन शो अरविंद यादव की देखरेख में संपन्न हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...