सहरसा, फरवरी 5 -- सहरसा, नगर संवाददाता।बिहार सरकार द्वारा पेश बजट में सहरसा के लिए भी कई महत्वपूर्ण सौगात मिली है।राज्य सरकार ने एक और खादी ग्रामोद्योग को बढावा देने के लिए खादी मॉल निर्माण का घोषणा किया है।वहीं स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर चिकित्सा सुविधा केंद्र की स्थापना करेगी।पटना, मुजफ्फरपुर एवं पूर्णिया की तर्ज पर राज्य में खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को मार्केट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शेष प्रमंडलों में भी खादी मॉल का निर्माण किया जायेगा।जिसमें सहरसा के अलावा दरभंगा, मुंगेर, गया, सारण, भागलपुर शामिल है।राज्य सरकार द्वारा खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के के लिए खादी मॉल बनाया जाएगा।इसके खुलने के बाद बुनकरों के साथ हीं कारीगरों को फायदा होगा।स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.