मेरठ, जून 1 -- बुधवार सुबह खादर के असगरीपुर नाला पुल के पास झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर साईफन चौकी की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। चौकी इंचार्ज विवेक प्रताप ने बताया कि करीब 36 वर्षीय युवक का शव है और शरीर पर पैंट-शर्ट है। चोट के निशान स्पष्ट तौर पर नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए घंटों प्रयास किए, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- गंडक नदी में युवक का उपलता हुआ शव मिलने से सनसनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...