रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम की ओर से सोमवार को रातू रोड के खादगढ़ा व मधुकम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगम की ओर से दो घंटे से अधिक समय तक चलाए गए अभियान में सुखदेवनगर थाना के समीप एमआरएफ मैटेरियल सेंटर से शनि मंदिर, गोपाल मंदिर रोड, सब्जी बाजार के पिछले हिस्से से और न्यू मधुकम, सड़क के दोनों छोर पर किए गए अवैध अतिक्रमण में ठेला, खोमचा, काउंटर, होटल व दुकानें हटाई गईं। इस क्रम में 50 से अधिक अस्थायी संरचना को जेसीबी के जरिए ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद वेंडरों को फिर से फुटपाथ पर दुकान लगाने पर कड़ी कार्रवाई को लेकर टीम की ओर से चेताया गया। बताया गया कि घनी बसी आबादी वाले इलाके खादगढ़ा में सब्जी बाजार के पास पिक आवर में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। न्यू मधुकम...