रांची, मई 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी के खादगढ़ा बस स्टैंड में यात्रियों की पेयजल व्यवस्था के लिए बने प्याऊ के पानी का इस्तेमाल नहाने और बस धोने के काम आ रहा है। यहां पर आसपास की लगी बसों के कर्मियों के लिए यह प्याऊ प्यास बुझाने के लिए कम, लेकिन उनके नहाने और बसों के शीशे और साफ-सफाई के काम आ रहे हैं। बस कर्मियों की दबंगई के कारण नलों से यात्रियों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। बस कर्मियों की इस मनमानी के कारण यहां प्याऊ के नलों को धीमा कर दिया जाता है, जिससे बस कर्मियों के लिए पानी भरना दुश्वार हो रहा है। लेकिन, इस उपाय से यात्रियों की पेयजल व्यवस्था बाधित हो रही है। बस स्टैंड की प्याऊ व्यवस्था की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने बताया कि सामान्य रूप से प्याऊ के नलों को सामान्य रूप से खुला रखने पर बस कर्मी बाल्टी लेकर पहुंच जाते हैं। प...