अयोध्या, जून 9 -- गोसाईगंज, संवाददाता । खाद महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में समाजवादी पार्टी का धरना- प्रदर्शन गोसाईगंज विधानसभा के काजीपुर गाजर गांव के बरदही बाजार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अंबेडकर नगर के सपा सांसद लाल जी वर्मा ने सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार ,पिछड़े अल्पसंख्यकों के प्रति सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। महिला आरक्षण विधेयक पर भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार की नियत में खोट बताते हुए सरकार के सबका साथ सबका विकास के नारे को छलावा बताया और पिछड़े और अनुसूचित जातियों के आरक्षण पर डाका डालने का आरोप लगाया और साथ -साथ सरकार की विदेश नीति को फेल बताया। यह भी पढ़ें- महंगाई-बेरोजगारी और पेपरलीक के खिलाफ सपा का प्रदर्शन उन्हो...