अयोध्या, सितम्बर 25 -- फोटो-30 बीज गोदाम के निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देश देते जिला कृषि अधिकारी तारुन संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी डॉ सौरभ वर्मा ने गुरुवार को राजकीय कृषि बीज गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को बीज, खाद, दवा की दुकानो से पॉस मशीन से खरीददारी करने की जानकारी दी। क्रय सामानों की रसीद लेने के लिये किसानों को प्रेरित करने के निर्देश कर्मचारियों को दिये।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि चना, मटर, सरसों, मसूर व गेंहू आदि के बीज की बुकिंग के लिये किसानों से कर्मचारी सम्पर्क करें। सभी कर्मचारियों को बीजो की बुकिंग के लिये लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दवाओं व बीजो के डेटा किसानों के लिये फायदेमंद होगा। दवा फसल के अनुरूप न होने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी कर्मचारियों से लक्ष्य के अनुरूप बीजो के बुकिंग की जानकारी ...