खातों से 27.97 लाख की कथित अवैध निकासी, बैंककर्मी पर केस
गुमला, सितम्बर 22 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। झारखंड ग्रामीण बैंक की बनारी शाखा में जुलाई 2024 से सितंबर 2025 के बीच ग्राहकों के बचत खातों से कथित रूप से बिना अनुमति राशि निकासी का मामला सामने आया है। मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक नीरज कुमार मिश्रा के आवेदन पर बिशुनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बैंक प्रबंधन के अनुसार आंतरिक जांच के दौरान कुछ ग्राहकों के खातों से बिना हस्ताक्षरित निकासी पत्र अथवा चेक के राशि निकाले जाने की जानकारी मिली। क्षेत्रीय स्तर पर कराई गई जांच में अब तक कुल 27 लाख 97 हजार 500 रुपये की कथित अनियमित निकासी सामने आई है। बैंक के अनुसार प्रभावित ग्राहकों के खातों में निकाली गई राशि वापस कर दी गई है। वहीं, जांच अभी जारी है। बैंक प्रबंधन ने जांच आगे बढ़ने पर कथित अनियमित निकासी की राशि में वृद्धि की संभावना जताई है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.