खातों में 10 लाख रुपये होल्ड, चार लाख वापस
कौशाम्बी, जुलाई 31 -- दोआबा क्षेत्र में साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि, पुलिस उतनी ही तेजी से इन मामलों का निस्तारण भी कर रही है। जुलाई महीने में साइबर थाना पुलिस ने ठगे गए कुल 10 लाख 29 हजार 671 रुपये विभिन्न खातों में होल्ड करवाए हैं। वहीं, 11 प्रकरणों में पीड़ितों के खातों में चार लाख 798 रुपये वापस भी करवाए गए हैं। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने इस सफलता पर मातहतों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी के मामलों में तत्काल कार्रवाई से पीड़ितों को राहत मिल रही है। पुलिस कप्तान ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 नंबर या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का नया स्वरूप: धोखाधड़ी के वे तरीके जिनकी जानकारी हर भारतीय के लिए आवश्यक है समय रहते शिकायत करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.