कानपुर, मई 28 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां नगर पंचायत में पीएफ भविष्य निधि का पैसा खाते में न पहुंचने से नाराज सफाई कर्मियों ने बुधवार को बाजार में बने बीज भंडार परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया था। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल होने पर गलियों की सफाई भी प्रभावित हो रही। इससे रनियां नगर पंचायत के अधिकारियों ने उनके पीएफ न जमा होने को बात को गंभीरता से लेकर उनके सभी सफाई कर्मियों का पीएफ जमा करवा दिया गया है। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाकर कहा था कि उनका डेढ़ दो वर्षों से उनके पीएफ का भुगतान लंबित चल रहा था। यह भी पढ़ें- वेतन और पीएफ को लेकर सफाई कर्मियों ने की हड़ताल बुधवार को धरने पर बैठने के बाद अधिकारियों ने अब, पीएफ जमा करने की बात कहा थी और कल देर शाम हम लोगों का पीएफ जमा हो गया है, जिससे हमें आर्थिक परेशानियों का सामना कर...