फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी रंजना ने उसके खाते से अवैध रूप से रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री सम्मेलन में हुई थी। रंजना ने बताया कि सम्मेलन में शादी होने के कारण मुख्यमंत्री कोष से उसके बैंक खाते से करीब 60,000 रुपये मिले थे। जिसे एक परिवारी व्यक्ति ने निकाल लिए। जब पीड़िता को इस बात की जानकारी हुई तो उसने अपने रुपये वापस करने को कहा। इस पर उसने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...