नोएडा, फरवरी 21 -- दनकौर, संवाददाता। किराना स्टोर संचालक के यहां पे फोन की मशीन लगाने के बहाने आरोपी ने खाते से 16 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली की साइबर सेल में शिकायत की। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से अमेठी जिले के रहने वाले सतीश दनकौर कस्बे में किराना स्टोर चलाते हैं। करीब तीन दिन पहले एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और पे फोन मशीन लगाने की बात कही। मशीन लगाने के दौरान आरोपी ने उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद खाते से कई बार में कुल 16 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को मोबाइल पर आए मैसेज से रुपये निकलने की जानकारी हुई। बैंक पहुंचकर पासबुक और खाते का विवरण चेक कराया तो धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। सतीश का आरोप है कि आरोपी ने फर्जीवाड़ा कर उनके खाते से रकम निकाली है। घटना के बाद पीड़ित ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.