बलरामपुर, जुलाई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने एक महिला के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए करीब 10.50 लाख रुपये की रकम पार कर दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेखुईकला निवासी मो. सलमान पुत्र अकबर अली ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दिया। बताया कि उनकी मां साजिदा के इंडियन बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 17 जून से आठ जुलाई 2026 के बीच यूपीआई के माध्यम से कई किस्तों में 10,49,976.99 रुपये निकाल लिए हैं। यह भी पढ़ें- महिला के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 10.50 लाख रुपये, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज बैंक खाते से लगातार धनराशि निकलने की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़...