वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। चितईपुर के सुसुवाही के विवेक नगर निवासी सुनील कुमार आरटीओ से रिटायर सहायक लेखाधिकारी हैं। उनके एसबीआई बीएचयू शाखा के खाते से जालसाजों ने साढ़े पांच लाख रुपये अलग-अलग खातों में स्थानांतरित कर लिये। उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की और चितईपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...