बस्ती, जून 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ 19.30 लाख का फ्राड सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर उसे अपने जाल फंसाया। बीमा का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक खाता खुलवाया और इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया। बैंक खाते से कई बार में 19.30 लाख रुपया निकाल लिया गया। बैंक जाकर जब पीड़ित ने स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उसके खाते में सिर्फ 1099 रुपये बचे हैं। प्रकरण की शिकायत एसपी डॉ. यशवीर सिंह से मिलकर पीड़ित की। एसपी ने सीओ कलवारी को जांच कराकर मामले में उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। यह मामला कलवारी थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी रामकुशल का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...