फतेहपुर, सितम्बर 10 -- फतेहपुर। ब्रह्मणपुर निवासी चंद्र प्रकाश के बैंक खाते से उसकी जानकारी के बिना 5.90 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। चंद्र प्रकाश ने बताया कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। 18 अगस्त से आठ सितंबर के बीच खाते से अलग-अलग तरीके से कुल पांच 90 हजार 500 रुपये की अनधिकृत निकासी कर ली गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...