लखीमपुरखीरी, फरवरी 7 -- उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा भीखमपुर में खाते से शुक्रवार को पेमेंट निकलने आए बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। परिजनों ने बैंक प्रबंधक व स्टाफ पर देरी से पेमेंट करने का आरोप लगाया है। डोकरपुर निवासी 65 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद वर्मा कुछ समय से बीमार थे। शुक्रवार दोपहर वह अपने पुत्र देवेन्द्र व पौत्र देवनीश के साथ ई रिक्शा से भीखमपुर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में पहुंचे थे। काउंटर पर बैठे बैंक कर्मचारियों ने देवेन्द्र से एटीएम कार्ड बनाने की बात कही। इस पर बैंक कर्मचारियों ने खाताधारक से दस्तखत करने में असमर्थ होने से ज्वाइंट खाता के लिए पेनकार्ड ,फोटो, अप्लीकेशन के कागजात मांगे। बेटे देवेंद्र ने बताया कि इसके बाद बैक में भोजन अवकाश के चलते प्रबंधक समेत सभी कर्मचारी खाना खाने चले गए। इसी दौरान राजेंद्र प्रसाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.