खाते से पार हुए 52 हजार रुपये
लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ। कृष्णा नगर इलाके के एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी-1 निवासी संतोष वर्मा को गुगल द्वारा ब्लिकिंट कस्टमर केयर पर कॉल करना महंगा पड़ गया। उनके खाते से करीब 52,900 हजार रुपए कट गए। खाताधारक ने बताया कि बीते 16 मई की शाम वह गुगल द्वारा ब्लिकिंट कस्टमर केयर का नंबर हासिल कर फोन किया। तो उनके बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई बैंक खाते से कुल 52,900 रुपए निकलने का मैसेज प्राप्त हुआ। खाते से रुपए कटने की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर सेल समेत कृष्णा नगर थाने पर लिखित शिकायत किया है। कृष्णा नगर पुलिस ने पीड़ित खाताधारक की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- कोरियर ट्रैकिंग के बहाने खाते से एक लाख रुपये उड़ाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.