हरदोई, मई 13 -- संडीला। जनपद लखनऊ के रहीमाबाद के ग्राम अटेर निवासी शिशुवाल पाण्डेय ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि 11 अप्रैल को एक्सिस बैंक एटीएम संडीला से रुपए निकालने गया। तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनके पीछे खड़ा हो गया और उसके एटीएम का पिन देख लिया। विरोध करने पर उसने बातों में उलझा दिया और उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसकी जानकारी उसे नहीं हो पाई। डेबिट कार्ड का दुरुपयोग करते हुए उसके खाते से 1.35 लाख रुपये की हेरफेर कर ली। जब इसकी जानकारी उसे हुई तो उसने बैंक को सूचित कर डेबिट कार्ड ब्लॉक करा दिया। उसने स्थानीय पुलिस व साइबर सेल को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- डेबिट कार्ड बदलकर 24 हजार 500 रुपये की निकासी मामले में कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा पंजीकरण कर लिया गया है, ...