पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा निवासी नीरज कुमार पुत्र बाबूराम ने गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका खाता सेंट्रल बैंक आफ इंडिया पीलीभीत में है। उसके व्हाट्सएप पर उसके एक मित्र ने 6 नवंबर को एक लिंक भेजा था। जिस पर विश्वास करके उसने अपने आधार कार्ड और पैन नंबर डाल दिया। इसके बाद उसके खाते से 9 नवंबर को दो बार में एक लाख रुपये कट गए। जब उसके पास रुपये कटने का मैसेज आया तो जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.