मैनपुरी, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बमटापुर निवासी युवक के साथ साइबर धोखाधड़ी हो गई। अज्ञात लोगों ने उसके खाते से 30 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली। जिसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर की गई तो पुलिस ने कार्रवाई की और निकाली गई संपूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस दिला दी। थाना क्षेत्र के ग्राम बमटापुर निवासी शशांक मिश्रा पुत्र सतीश चंद्र मिश्रा ने साइबर पोर्टल पर शिकायत की कि उसके खाते से अज्ञात ने 30 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली है। इस शिकायत पर करहल थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी ने साइबर सेल को एक्टिव किया और संपूर्ण धनराशि को होल्ड करा दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद इस धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस करा दिया गया। खाते में धनराशि वापस आई तो पीड़ित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.