खाते से उड़ाई रकम, अज्ञात पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- कुंडा। कोतवाली के करीम नगर चौंसा गांव निवासी योगेश कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके बेटे अभय मिश्र निवासी जिला गुंदूर आन्ध्र प्रदेश ने फोन पर बताया कि उसके बैंक ऑफ बड़ौदा और फेडरल बैंक आन्ध्रप्रदेश के खाते से 4 अगस्त को क्रमश: 15000 और 95001 रुपये यूपीआई के माध्यम से निकल गए। पांच अगस्त को 98001 रुपये और निकल गए। योगेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.