एटा, दिसम्बर 23 -- बिना जानकारी दिए साइबर अपराधी ने खाते से हजारों की नकदी पार कर दी। सही समय पर शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रुपये वापस कराए है। रुपये मिलने के बाद पीड़ित के चेहरे पर खुशी छा गई है। जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम ने आनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित स्वास्तिक कुमार निवासी धौलेश्वर थाना निधौलीकलां ने कुछ दिन पहले शिकायत की थी जिसमें बताया था कि खाते से आवेदक की बिना जानकारी के साइबर अपराधी ने 10 हजार रुपये पार कर दिए थे। शिकायत के बाद थाना साइबर क्राइम ने जांच शुरु की और कार्यवाही करते हुए बैंक, गेट-वे को ई-मेल, बैंक नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर अथक प्रयास के बाद आवेदक के दस हजार रुपये बैंक खाते में वापस कराए। रुपये वापस पाकर प...