कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा। सतगावां निवासी रंजीत कुमार के बैंक ऑफ़ बड़ौदा की झुमरीतिलैया स्थित शाखा से करीब तीन लाख 91 हजार की अवैध निकासी कर ली गई है। इसको लेकर उन्होंने तिलैया थाने में नौ मार्च को आवेदन दिया था। भुक्तभोगी रंजीत कुमार ने बताया कि थाना की ओर से एक -दो दिन रुकने के लिए बोला गया है। कहा गया है कि एक-दो दिन बाद केस दर्ज किया जाएगा। मालूम हो कि 22 फरवरी से 27 फरवरी के बीच सतगावां निवासी रंजीत कुमार के बैंक ऑफ़ बड़ौदा की झुमरीतिलैया स्थित शाखा से करीब तीन लाख 91 हजार की अवैध निकासी कर ली गई है। इसको लेकर उन्होंने तिलैया थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...