भदोही, फरवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। जिले के दो बैंक खाताधारकों के अकाउंट में वित्तीय धोखाधड़ी के रुपये आए हैं। वित्त मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के एफआईयू पोर्टल के जरिए सूचना मिलने पर जिले की साइबर पुलिस ने जांच और सत्यापन किया तो सच सामने आया। साइबर क्राइम पुलिस के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने तहरीर में कहा कि वित्त मंत्रालय एफआईयू पोर्टल से मिले संदेहास्पद लेन-देन की जांच किया। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक खाता कोइरौना निवासी अंकेश सरोज के नाम से मिला। सत्यापन में पता चला कि वह गुजरात के सूरत में नौकरी करता है जबकि उनका पता फ्रॉड प्रकरण में मिश्रापुर, दुबेपुर, प्रयागराज है। कहा कि दो साल पहल मुंबई गया था, उसी दौरान जसविंदर नाम के व्यक्ति ने उक्त खाता खुलवाया था और उसके बाद गोपी निवासी चंदनपुर, प्रतापगढ़ के खाते से जोड़ दिया थ...