रुद्रपुर, अगस्त 29 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सेल ऊधमसिंह नगर को समन्वय पोर्टल के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर नैनीताल बैंक की गंगापुर रोड शाखा से संबंधित संदिग्ध खाते के खाताधारक के खिलाफ साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने की आशंका में मुकदमा दर्ज किया गया है। खाते में एक जून 2026 को यूपीआई के माध्यम से दो लेनदेन में कुल 1,56,899 रुपये आए थे। दोनों लेनदेन के संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज है। मामले की जांच 28 अगस्त को उपनिरीक्षक महेश कांडपाल को सौंपी गई। जांच में पता चला कि बैंक अभिलेखों के अनुसार संदिग्ध खाता राजेंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम बिंदुखेड़ा, दानपुर थाना रुद्रपुर के नाम पर है। खाता चार अप्रैल 2026 को खोला गया था। एक जून को खाते में यूपीआई के जरिए दो लेनदेन में 1,56,899 रु...